Site icon Samagra Bharat News website

लिव-इन में साथ रहेंगे केएल राहुल और आथिया, नए फ्लैट के लिए देंगे लाखों रुपए किराया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22अप्रैल। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. दोनों की शादी की खबरें भी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन कपल ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. इस बीच राहुल और आथिया ने लिव-इन में रहने के लिए नया फ्लैट किराए पर लिया है. आईपीएल (IPL 2022) की ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ टीम के कप्तान केएल राहुल का मैच देखने के लिए अक्सर उनकी कथित गर्लफ्रेंड आथिया स्टेडियम में स्पॉट की जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों ने लिव-इन में रहने के लिए लग्जरी फ्लैट रेंट पर लिया है।

पिछले तीन साल से साथ रहने वाला ये कपल अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन दोनों की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हर इवेंट में साथ नजर आने वाले आथिया-राहुल ने मुंबई में बांद्रा के कार्टर रोड पर स्थित सी-फेसिंग 4BHK अपार्टमेंट में साथ रहने वाले हैं।
‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक आथिया-राहुल के नए फ्लैट का किराया 10 लाख रुपए महीना है. हालांकि इस बारे में कपल की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version