Site icon Samagra Bharat News website

खुशखबरी! अब 6-12 साल के बच्चों को भी लगेगी कोवैक्सीन, डीसीजीआई ने दी मंजूरी

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। कोरोना वायरस से बचाव के लिए बच्चों को नया हथियार मिल गया है। खबर   है कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 6-12 आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन की आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। शुक्रवार को ही सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इस उम्र के बच्चों के लिए कोवैक्सीन की सिफारिश की थी। भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन तैयार की है।

फिलहाल15 से 18 साल के बच्चों को यह वैक्सीन दी जा रही

वयस्कों के टीकाकरण में कोविशील्ड के अलावा कोवैक्सीन का भी इस्तेमाल हुआ था। फिलहाल15 से 18 साल के बच्चों को यह वैक्सीन दी जा रही है। गुरुवार को हुई बैठक में एसईसी ने भारत बायोटेक के आवेदन पर विचार किया था। हालांकिशुक्रवार को कंपनी की तरफ से बताए गए डेटा के बाद एक्सपर्ट्स ने अतिरिक्त जानकारी मांगी थी।

एक बार फिर बच्चों के टीकाकरण के प्रति ध्यान बढ़ा

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर बच्चों के टीकाकरण के प्रति ध्यान बढ़ा है। गुरुवार ने एसईसी ने 5 से 12 साल के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की कॉर्बिवैक्स के इस्तेमाल की सिफारिश की थी। फिलहालकॉर्बिवैक्स 12 से 14 साल के बच्चों को दी जा रही है। भारत में 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण जनवरी से शुरू हो गया था। मार्च में इसे 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी हरी झंडी दी गई।

भारत में टीकाकरण की ये है मौजूदा स्थिती

26 अप्रैल 2022 को सुबह 7 बजे तक के सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अब तक देश में 187 करोड़ 95 लाख 76 हजार 423 डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं12-14 साल के बच्चों के मामले में पहले डोज की संख्या 2 करोड़ 70 लाख 96 हजार 975 है। जबकि37 लाख 27 हजार 130 दूसरे डोज लगाए गए हैं।

Exit mobile version