Site icon Samagra Bharat News website

यूक्रेन मसले पर भारत का रुख स्पष्ट, हम तत्काल युद्धविराम और बातचीत चाहते हैं: जयशंकर

Actor Navdeep, Co Founder C Space Along With Rakesh Rudravanka - CEO - C Space

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। राजधानी दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग में यूक्रेन के मुद्दे पर भारत के रुख पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, हमारा रुख पहले से ही स्पष्ट है। हम तत्काल युद्ध विराम चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर वापस लौटा जाए। उन्होंने कहा, जब एशिया में नियम-आधारित व्यवस्था को चुनौती दी जा रही थी, तो हमें यूरोपीय देशों से सलाह मिली-अधिक व्यापार करो। कम से कम हम यह सलाह किसी को नहीं दे रहे हैं।

अफगानिस्तान को पूरी दुनिया ने अकेला छोड़ दिया था

विदेश मंत्री ने कहा, एक साल से भी कम समय पहले अफगानिस्तान को पूरी दुनिया ने अकेला छोड़ दिया था। यह सब अपने हितों और अपनी रुचियों का सही संतुलन खोजने के बारे में है। विभिन्न देशों के लिए प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। मैं जानना चाहता हूं कि अफगानिस्तान के मसले पर दुनिया ने कौन सा न्यायोचित कदम उठाया?

हम कदम उठाने को तैयार

विदेश मंत्री ने कहा, कोई संघर्ष नहीं चाहता है। जब युद्ध खत्म होगा तब कोई विजेता नहीं होगा। युद्ध से बाहर भी एक दुनिया है। उन्होंने कहा, भारत युद्ध के प्रभावों को कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार है, जिसके कारण खाद्य संकट जैसी चुनौतियां सामने आई हैं।

हम भोजन की कमी को कम करने में योगदान दे सकते हैं

उन्होंने कहा ऊर्जा की बढ़ती कीमतें भी युद्ध के कारण हैं, लेकिन हम खाद्य भंडारण के संदर्भ में इसे देखते हैं। भारत कृषि उत्पादों खासकर गेहूं का निर्यात कर इस अंतर को कम कर सकता है। विदेश मंत्री ने कहा, हम भोजन की कमी को कम करने में योगदान दे सकते हैं।

Exit mobile version