Site icon Samagra Bharat News website

भारत और जापान के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के पूरे हुए 70 साल, पीएम मोदी ने कही यह बात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। आज भारत और जापान के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे हो चुके है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर्ष व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि हमारे सम्बंध हर क्षेत्र में प्रगाढ़ हुये हैं, चाहे वह रणनीतिक, आर्थिक सम्बंध हों या लोगों के बीच संपर्क।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “आज हम जब भारत और जापान के बीच राजनयिक सम्बंध स्थापित होने के 70 वर्ष हो गये हैं, मुझे यह देखकर खुशी हो ही है कि हमारे सम्बंध हर क्षेत्र में प्रगाढ़ हुये हैं, चाहे वह रणनीति, आर्थिक क्षेत्र हो या लोगों के बीच संपर्क।”

“वार्षिक शिखर-वार्ता के लिये मेरे मित्र प्रधानमंत्री किशीदा @kishida230 के भारत आगमन ने कोविड-उपरान्त दुनिया में हमारे विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने का रोडमैप तैयार किया। मैं इस उद्देश्य को पूरा करने के लिये प्रधानमंत्री किशीदा के साथ मिलकर काम करते रहने की आशा करता हूं।”

Exit mobile version