Site icon Samagra Bharat News website

भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी, पिछले 24 घंटे में 3,303 नए मामलें 39 लोगों की मौत

The cases of corona virus in India have started increasing once again. In the last 24 hours, 3,303 new cases of infection have been confirmed in the country.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। भारत में कोरोना वायरस के मामलें एक बार फिर बढने लगे है। देश में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 3,303 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक नए मामलों के साथ अब एक्टिव केस भी बढ़कर 16,980 हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इतने ही समय में 39 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कोरोना से 5,23,693 लोगों की मौत हो चुकी है, जो कुल संक्रमितों का 1.22 फीसदी है।’
भारत में अब तक 4,30,68,799 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, 42,52,28,126 यानी 98.74 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देशभर में अभी 0.04 फीसदी एक्टिव केस हैं. बताया गया कि भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.66 फीसदी है. वहीं देशभर में अभी तक 1.88 अरब वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. पिछले चौबीस घंटे में करीब बीस लाख टीके की खुराक दी गईं।

Exit mobile version