Site icon Samagra Bharat News website

राहुल का मोदी पर हमला बोले- तेल, कोयला, ऑक्सीजन सबके लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइए

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विपक्ष शासित राज्यों से पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट कम करने की अपील रास नहीं आई। उन्होंने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उनका संघवाद सहकारी नहीं, बल्कि अवरोध पैदा करने वाला है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ईंधन की अत्यधिक कीमतों के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइए! कोयले की कमी के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइए! ऑक्सीजन की कमी के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइए!

ईंधन पर लगने वाले कर का 68 प्रतिशत हिस्सा केंद्र लेता है

ईंधन पर लगने वाले कर का 68 प्रतिशत हिस्सा केंद्र लेता है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हैं।’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘मोदी का संघवाद सहकारी नहीं है। यह प्रतिरोधी है।’

प्रधानमंत्री ने राज्यों से वैट घटाकर राहत देने की अपील की थी

विपक्ष शासित कई राज्यों में पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इन राज्यों से ‘‘राष्ट्र हित’’ में पेट्रोलियम उत्पादों से वैट घटा कर आम आदमी को राहत देने तथा वैश्विक संकट के इस दौर में सहकारी संघवाद की भावना के साथ काम करने की अपील की थी। मोदी ने कहा कि पिछले साल नवंबर महीने में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने के बावजूद कुछ राज्यों ने इस पर वैट नहीं घटाया और अपने लोगों को इसका लाभ ना देकर उन्होंने उनके साथ अन्याय किया है।

Exit mobile version