Site icon Samagra Bharat News website

गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: राज्यपाल अनुसुईया उइके

Governor Ms. Anusuiya Uike reached Manohar Gaushala at Khairagarh in Rajnandgaon on 27th April and offered prayers at Kamdhenu Mata Temple and fed the Gaumata. The operators of

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 28अप्रैल। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 27 अप्रैल को राजनांदगांव के खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला पहुंचकर कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की एवं गौमाता को चारा खिलाया। मनोहर गौशाला के संचालकों ने राज्यपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात भगवान का अवतार है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का मौका मिला। मुझे हमेशा से गाय के प्रति लगाव एवं प्रेम है और मैं अपने घर में चार-पांच गाय का पालन भी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गौ माता का आशीर्वाद से वे आज लाखों-करोड़ों लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य काम नहीं हो सकता है। साथ ही राज्य के समस्त लोगों से आग्रह किया कि सभी गौमाता की रक्षा करें, उन्हें सड़कों पर खुला न छोड़ें, उसे चारा दंे एवं उसकी सेवा करें। इस अवसर पर गौसेवा के संचालक श्री पद्म डाकलिया सहित कामधेनु माता मंदिर की सेवा मे तत्पर अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Exit mobile version