Site icon Samagra Bharat News website

बिहार: सहरसा के दारोगा जी थानें में करा रहे थे मालिश, एसपी लिपि सिंह ने किया सस्पेंड

समग्र समाचार सेवा
सहरसा, 29अप्रैल। बिहार के सहरसा जिले के दारोगा जी को थानें में मालिश कराना भारी पड़ गया। जी हां उनका थानें में मालिश का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है और इसके बाद वो सस्पेंड भी किए जा चुके है। जानकारी के मुताबिक सहरसा के नवहट्टा प्रखंड के डरहार ओपी अध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा का महिला से मालिश कराने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एसपी लिपि सिंह के सामने जब यह मामला आया तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए डरहर थाना प्रभारी शशिभूषण सिन्हा को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वे एक महिला से मालिश कराते हुए नजर आ रहे थे। एसपी लिपि सिंह ने कार्रवाई की सूचना देते हुए कहा कि ‘उनके खिलाफ विभाग की कार्रवाई शुरू हो गई है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि थानाध्यक्ष अपने एक कमरे में बिस्तर पर बैठे हैं और फोन पर किसी से बात कर रहे हैं. उनके सामने की कुर्सी पर एक महिला बैठी है और दूसरी महिला बिस्तर के पास खड़ी होकर थानाध्यक्ष के खुले बदन पर मालिश कर रही है। मोबाइल पर बात करते हुए दारोगा जी किसी से कह रहे हैं कि गरीब है बेचारी। बताईए कितना पैसा भेज दें. केस का नकल भेज देंगे।

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1519685833271300096?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1519685833271300096%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Fbihar%2Fbihar-saharsa-women-made-to-massage-cop-inside-police-station-video-viral-677567.html

इसके बाद वो कहते हैं कि सोमवार को इसका सारा पता और मोबाइल नंबर भेज देते है। इसका काम कर देना है। हमरा इसमें दस हजार रुपैया खर्चा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक महिला डरहार थानाक्षेत्र की है। उसके बेटे को किसी मामले में किसी सजा में जेल हो गई थी। बेटे की पैरवी के लिए महिला आई थी और थानाध्यक्ष की सेवा में जुटी थी।

अब थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंहा ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि वीडियो करीब एक महीने पहले का है। महिला पैरवी करने पहुंची थी और खुद ही मालिश करने लगी थी। उन्‍होंने मना भी किया गया था। लेकिन वह नहीं मानी। लगातार मालिश करती रही।

Exit mobile version