Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट: भारत में लगातार दूसरे दिन मिले कोरोना के तीन हजार से ज्यादा मामले, 60 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अप्रैल। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के तीन हजार से ज्यादा मामले मिले है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,377 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कल यानी गुरुवार को कोरोना के 3,303 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है।
मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,496 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर अब 17,801 हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को मृतकों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 60 लोगों की मौत हुई है जबकि कल यानी गुरुवार को 39 लोगों की मौत हुई थी।

कुल मामले- 4,30,72,176
सक्रिय मामले- 17,801
कुल रिकवरी- 4,25,30,622
कुल मौतें- 5,23,753
कुल वैक्सीनेशन- 1,88,65,46,894
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद आईसीएमआर ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,73,635 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 83,69,45,383 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
[9:58 am, 29/04/2022] Rani Jio: ताजा देश भारत टिकर प्रमुख दोनो में

Exit mobile version