समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 29अप्रैल। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों से भले ही दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से फैंस को अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी नई फोटो शेयर की है जिसे देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं। मलाइका का स्टाइलिश लुक देखकर सोशल मीडिया पर उनकी तारिफों की कतार लगी हुई है।
उनकी अदाएं देखकर कोई ये भी नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 48 साल की है। एक्सीडेंट के बाद मलाइका का ये अंदाज देखने वाला है। ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में उनकी फोटो देखकर हर कोई उनका दिवाना बन बैठा है।
सिक्वन वाली बॉडी कॉन ड्रेस में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कानों में बालियां पहनी हैं। ऊंगलियों में अंगूठी पहनी है और हाथों में काला धागा पहना है।

