Site icon Samagra Bharat News website

नई दिल्ली में अपने आवास पर सिख शिष्टमंडल की अगवानी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने नई दिल्ली में अपने आवास पर एक सिख शिष्टमंडल की अगवानी करेंगे। श्री मोदी आज सायं 05:30 पर उपस्थितजनों को सम्बोधित भी करेंगे।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “आज शाम, मैं अपने आवास पर एक सिख शिष्टमंडल की मेजबानी करूंगा। शिष्टमंडल में जीवन के विभिन्न वर्गों के लोग सम्मिलित होंगे। मैं लगभग 5:30 बजे उपस्थितजनों को सम्बोधित भी करूंगा। जरूर देखें…..”

 

 

 

Exit mobile version