Site icon Samagra Bharat News website

छत्‍तीसगढ़ में व्‍यक्ति को उल्‍टा लटकाकर बेदर्दी से पीटा गया, वीडियो वायरल

समग्र समाचार सेवा

बिलासपुर, 1 मई। छत्‍तीसगढ़ से आया एक वीडियो दिल दहला देने वाला है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। ये लोग एक युवक को पेड़ से उल्टा लटका बेदर्दी से पीट रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ये युवक बचने के लिए बार बार कोशिश कर रहा है लेकिन, इन लोगों को उसकी चीख पुकार से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस युवक को कुछ ग्रामीणों ने चोरी के शक में पकड़ा था। बाद में उसको पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने संदेह के इस आरोपी को बाद में छोड़ दिया। छत्‍तीसगढ़ पुलिस के एएसपी (ग्रामीण) रोहित झा ने ने इस वीडियो के बारे में बात करते हुए बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच चल रही है।

Exit mobile version