Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया से इस्पात मंत्रालय भारत सरकार के सचिव संजय सिंह व डॉ शर्मा ने की भेंट

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 3मई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इस्पात मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री संजय सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल से राज्य में इस्पात मंत्रालय की इकाईयों एवं उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल सुश्री उइके से डॉ. शर्मा ने की भेंट


राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में वरिष्ठ गांधीवादी विचारक एवं समाज सेवी डॉ. उमेश शर्मा ने मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्री मणिशंकर पाण्डेय, श्रीमती ममता शर्मा, श्री रूपेन्द्र साहू एवं श्री महावीर अग्रवाल उपस्थित थे।

Exit mobile version