Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली: बच्चों की लड़ाई में आमने-सामने आ गए दो समुदाय,  हिरासत में 37 लोग

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 5 मई। दिल्ली के वेलकम इलाके में दो बच्चों की लड़ाई से शुरू हुआ झगड़ा दो समुदायों के बीच विवाद का कारण बन गया जिसमें दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यहां तक कि नौबत पत्थरबाजी तक पहुंच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 37 लोगों को मामले में हिरासत में लिया है।

इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वेलकम इलाके के फोटो चौक पर दो समुदाय के बीच झगड़ा और पथराव हुआ। इसके बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

पार्क में खेलते वक्त बच्चों के बीच हुआ झगड़ा

उत्तर-पूर्वी डीसीपी दिल्ली संजय कुमार सेन ने बताया कि हमें सूचना मिली कि फोटो चौक वेलकम पर दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्क में खेलते समय बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था।

Exit mobile version