Site icon Samagra Bharat News website

एशियन गेम्स 2022 हुआ 2023 तक स्थगित, चीन में सितंबर में होना था आयोजन

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 6 मई। एशियन गेम्स 2022 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के हांगझोऊ में खेला जाना था, लेकिन एशिया की ओलंपिक काउंसिल ने इसे 2023 तक स्थगित करने का फैसला लिया है। कोविड-19 के चलते इसको स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

चीन में पिछले कुछ समय से कोविड-19 महामारी के कई मामले सामने आए हैं, जिसके चलते और भी कुछ बड़े इवेंट्स स्थगित करने पड़े हैं।

एशियन गेम्स को 2023 तक के लिए स्थगित किया गया है, हालांकि अभी इसकी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। चीनी स्टेट मीडिया ने एशियन गेम्स 2022 के स्थगित होने की खबर को कन्फर्म किया है, हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई है।

Exit mobile version