Site icon Samagra Bharat News website

मैड्रिड ओपनः 19 साल के कार्लोस एल्कारेज ने नोवाक जोकोविच को हराकर रचा इतिहास

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 8 मई। 19 साल के स्पेन के कार्लोस एल्कारेज ने वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सर्बिया नोवाक जोकोविच  को हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस  के फानल में अपनी जगह बना ली। एल्कारेज ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया है और वह एक ही टूर्नामेंट में राफेल नडाल तथा जोकोविच को हराने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एल्कारेज ने मौजूदा वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को 6-7 (5/7)7-57-6 (7/5) से मात दी। स्पेनिश खिलाड़ी का जोकोविच के खिलाफ अब तक की यह पहली जीत है।

एल्कारेज ने टॉप-10 खिलाड़ियों में से सात के खिलाफ जीत दर्ज कर ली

एल्कारेज ने इस सीजन में टॉप-10 खिलाड़ियों में से सात के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है। मैड्रिड ओपन के फाइनल में अब एल्कारेज का सामना मौजूदा चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव  से होगा। ज्वेरेव पिछले नौ मुकाबलों से लगातार जीतते हुए आ रहे हैं। एल्कारेज 17 साल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैंजिन्होंने वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी को हराया है।

तीन घंटे से ज्यादा समय चले मुकाबले में आखिरकार जीते राफेल नडाल

एक अन्य सेमीफाइनल में ज्वेरेव ने वर्ल्ड नंबर 5 मिस्र के स्टेफानोस सितसिपास को 6-43-66-2 से हराकर तीसरी बार मैड्रिड ओपन के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। जर्मनी के ज्वेरेव इससे पहले 2018 और 2021 में मैड्रिड ओपन का खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने एल्कारेज के खिलाफ पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं।

Exit mobile version