Site icon Samagra Bharat News website

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी सोनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई सगाई की तस्वीरें

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 9मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम एकाउंट पर सोनाक्षी की एक फोटो शेयर की गई है जिसे देखकर साफ लगता है कि उनकी सगाई हो चुकी है। सामने आई तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हां की उंगली में हीरे की अंगूठी नजर आ रही है और एक्ट्रेस के हाथ को एक शख्स ने अपने हाथ से थामा हुआ है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले राजकुमार का चेहरा तो फोटो में नजर नहीं आ रहा है लेकिन एक्ट्रेस का कैप्शन पढ़ने के बाद ये कहा जा सकता है कि उन्होंने सगाई कर ली है।
फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे आज बहुत बड़ा दिन है, मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक आज सच हो गया. ये बात आपसे शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती, बता नहीं सकती ये कितना एमेजिंग है।’ सोनाक्षी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अब फैंस और फिल्म जगत के सितारे उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने एक्ट्रेस से उनके होने वाले दूल्हे का चेहरा और नाम बताने की डिमांड की है।

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। हर फोटो में उनका अलग अंदाज और पोज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा ने एक शख्स के कंधे पर हाथ रखा हुआ है, जिसने व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। एक्ट्रेस के होने वाले पति देव को लेकर अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक शादी की डेट या आधिकारिक ऐलान को लेकर सिन्हा परिवार की तरफ से कोई बात नहीं कही गई है।

Exit mobile version