Site icon Samagra Bharat News website

सीएम धामी ने चंपावत से दाखिल किया नामांकन, बोले- जनता के सुख-दुख में खड़ा रहुंगा

समग्र समाचार सेवा
चंपावत, 09 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत से अपना नामांकन दाखिल किया, जहां 31 मई को उपचुनाव होना है।

धामी के साथ पूर्व विधायक कैलाश गहटोरी भी थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए सीट से इस्तीफा दे दिया था।

हाल के विधानसभा चुनावों में खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधायक के रूप में चुने जाने की आवश्यकता है।

पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

सीएम धामी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक ट्वीट में कहा, “मैंने आज चंपावत उपचुनाव के लिए देवी पूर्णागिरी, देवी शारदा और भगवान गोलज्यू महाराज के आशीर्वाद से अपना नामांकन दाखिल किया।”

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में पर्यटन, बागवानी और शिक्षा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि वह पूरे समर्पण के साथ चंपावत निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे।

धामी ने कहा, “मुझे चंपावत के लोगों का समर्थन मिल रहा है और मुझे यकीन है कि भविष्य में भी मुझे यह मिलता रहेगा। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं निर्वाचन क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए खुद को समर्पित करूंगा।”  उन्होंने पहाड़ी में कहा कि ‘मैं तुमर चेल छू तुमुल ख्याल रखना छ यांक लोग सब लोग की मदद करनान मैं तुमर हर सुख दुख में काम उन। तुमर धन्यवाद करनहन शब्द नहोनी। अब सब तुम्हारे हाथ में छ। इसी के साथ सीएम ने अपना संबोधन खत्म किया। इन पक्तियों में सीएम ने जनता से कहा कि मैं आप सब के साथ हूं। आप सभी अपना ख्याल रखें। मैं आपके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। अब सब आपके हाथ में है। इसी के साथ सीएम की जनसभा भी खत्म हुई। सीएम सहित पार्टी के सभी नेता सर्किट हाउस चले गए है।

नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम धामी ने बनबसा के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उपचुनाव 31 मई को होना है और नतीजे 3 जून को घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version