Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत व्याकरणाचार्य “वागीश शास्त्री” के निधन पर दुख व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली/ वाराणसी, 12 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत व्याकरणाचार्य प्रो. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रो. त्रिपाठी को वागीश शास्त्री के नाम से भी जाना जाता है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रो. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी ‘वागीश शास्त्री’ ने आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग करके युवाओं में संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में अमूल्य योगदान किया था। वे अत्यंत ज्ञानी और विद्वान थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदनायें। ओम् शांति!”

प्रो. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी ‘वागीश शास्त्री’ का बुधवार की देर रात निधन हो गया. 89 वर्षीय पं. “वागीश शास्त्री” काफी समय से बीमार चल रहे थे. रविंद्र पुरी एक्स्टेंशन, वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

Exit mobile version