Site icon Samagra Bharat News website

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

समग्र समाचार सेवा
चंढ़ीगढ़, 14मई। पंजाब के अमृतसर में एक अस्पताल में आज शनिवार दोपहर आग लग गई है, अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और ट्रांसफार्मर में आग लगने के कुछ ही मिनटों में इसने भयानक रूप धारण कर लिया, जिसका वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह आग अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल में लगी है।
ट्रांसफार्मर में हुई लीकेज के बाद लगी यह आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें बहुत दूर से ही दिखाई दे रही थी। इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल के सभी वार्ड धुएं से भर गए और मरीजों का सांस लेना भी मुश्किल होने लगा। अस्पताल प्रबंधन और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद मरीजों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

 

आग बुझाने के लिए कई दमकल वाहन घटना स्थल पर मौजूद हैं। दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने कहा, “शुरुआत में ट्रांसफार्मर में आग लग गई. दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Exit mobile version