Site icon Samagra Bharat News website

सिडनी फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई फिल्म ‘नो लैंड्स मैन’

Nawazuddin Siddiqui's 'No Land's Man' heads to Sydney Film Fest

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 14मई। बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों को निराश नहीं करती, बल्कि खराब से खराब फिल्म में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी  अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’  नवाजुद्दीन सिद्दीकी को विलेन के किरदार में देखा गया. हालांकि फिल्म तो कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन नवाजुद्दीन ने अपनी एक्टिंग से मूवी में जान फूंक दी. अब उनकी एक और फिल्म ने इन दिनों बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

जानकारी के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अमेरिकी-बांग्लादेशी-भारतीय ड्रामा फिल्म ‘नो लैंड्स मैन’ को सिडनी फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। इसकी जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. नवाजुद्दीन ने फिल्म की एक्ट्रेस मेगन मिशेल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है. इस बार ‘नो लैंड्स मैन’ को आधिकारिक तौर पर सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुना गया है।
‘नो लैंड्स मैन’ फिल्म को डायरेक्ट मुस्तोफा सरवर फारूकी ने किया और संगीत म्यूजिक ऑस्कर विनर ए आर रहमान ने दिया है. भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फिल्माई गई यह फिल्म एक दक्षिण एशियाई शख्स के ईद-गिर्द घूमती है. फिल्म का प्रीमियर पिछले साल के बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा’ सेक्शन में हुआ था।

Exit mobile version