Site icon Samagra Bharat News website

वैष्णों देवी बस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे दिल्ली

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16मई। जम्मू और कश्मीर में आंतकियों द्वारा अंजाम दिए जा रहे हिंसक घटनाओं के बाद अब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिल्ली पहुंच चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी केंद्र शासित प्रदेश में कानून व्यवस्थआ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक कर सकते हैं। वहीं सरकार और सुरक्षाबल सोमवार से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर भी अलर्ट मोड में है।
खबर के मुताबिक मनोज सिन्हा दिल्ली पहुंचे हैं और कुछ दिन वे यहीं राजधानी में ही रहेंगे। यही नहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं। वे अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि गुरुवार के दिन वैष्णोदेवी जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस में आग लग गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हुए. वहीं तहसील दफ्तर में काम करने वाले कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि बस में आग एक आतंकी हमला था, ना कि सामान्य घटना। बस में धमाके के लिए स्टिकी बॉम्ब का इस्तेमाल किया गया था।
खबरों की माने तो अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। साथ ही आने जाने वाले मार्ग पर पहले से भी ज्यादा सैनिकों की तैनाती की जाएगी।

Exit mobile version