Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात के मोरबी में दीवार ढहने से 12 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने व्यक्त किया शोक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18मई। गुजरात के मोर्बी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नमक फैक्ट्री की दीवार ढह गई है। मलबे में दबने के कारण करीब 12 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। सागर सॉल्ट कंपनी में हुई इस दुर्घटना में कई मजदूरों के अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार मुआवजा देने का ऐलान किया। पीएमओ के अनुसार मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। गुजरात सरकार में ब्रिजेश मेरजा ने बताया कि इस घटना में 12 से अधिक लोगों की जान गई है और जान गंवाने वाले परिजनों के साथ राज्य सरकार खड़ी हुई है।

अमित शाह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है ‘गुजरात के मोरबी में एक हादसे में 12 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मैंने मुख्यमंत्री @Bhupendrapbjp जी से बात की है, प्रशासन राहत पहुँचाने में तत्परता से लगा है। घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुँचाकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।’

Exit mobile version