Site icon Samagra Bharat News website

गर्मियों में इन 3 ड्रिंक्स से करें परहेज, नही तो शरीर में हो सकती है पानी की कमी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18मई। गर्मियों में लू चलने के कारण लोग बाहर नही निकलना चाहते है क्योंकि उन्हें उल्टी, दस्त, सिर दर्द, थकान, कमजोरी आ सकती है। लेकिन काम के वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना अनिवार्य होता है। ऐसे में इस समस्या से बचना जरूरी है। बता दें कि लू चलने पर लोगों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करना चाहिए। लेकिन कुछ ड्रिंक्स के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसके कारण व्यक्ति जल्दी लू की चपेट में आ सकता है।

लू चलने के दौरान किन चीजों का न करें सेवन
चाय और कॉफी का सेवन गर्मियों में सीमित मात्रा में करना चाहिए. वहीं कुछ लोग कोल्ट कॉफी और आइस टी का सेवन करते हैं. लेकिन इन दोनों के अंदर मूत्रवर्धक गुण मौजूद होते हैं, जिससे व्यक्ति को बार-बार मूत्र आने की समस्या हो सकती है औ र शरीर में पानी की कमी हो सकती है. पानी की कमी के चलते व्यक्ति जल्दी लू की चपेट में आ सकता है.
कोला या सोडा के सेवन से व्यक्ति को बचना चाहिए. ये ड्रिंक्स कुछ समय के लिए आपके शरीर में ठंडक पहुंचा सकते हैं लेकिन बता दें कि इनके अंदर चीनी की मात्रा ज्यादा होती है. इन ड्रिंक्स में भी मूत्रवर्धक प्रभाव होता है, जिसके कारण बार-बार पेशाब जाने से पानी की कमी हो सकती है. पानी की कमी के चलते व्यक्ति जल्दी लू की चपेट में आ सकता है.
अल्कोहल के सेवन से भी लू चलने के दौरान बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मूत्रवर्धक प्रभाव के कारण बार-बार पेशाब जाने से पानी की कमी हो सकती है और व्यक्ति जल्दी लू की चपेट में आ सकता है.

Exit mobile version