Site icon Samagra Bharat News website

घरेलू गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर भड़की ममता बनर्जी, बोली- जनता को लुट रही मोदी सरकार

समग्र समाचार सेवा
मिदनापुर, 18 मई। बुधवार को घरेलू गैस और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर आम लोगों को “लूटने” का आरोप लगाया।

ममता ने मोदी सरकार पर कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मामलों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक गड़बड़ी की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

ममता ने मेदिनीपुर कॉलेज के मैदान में एक पार्टी कार्यक्रम में कहा, “केंद्र घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके आम लोगों को लूट रहा है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार सांप्रदायिक गड़बड़ी कर रही है।”

राज्य के जंगलमहल क्षेत्र के दौरे पर गईं ममता ने दूसरे दिन मेदिनीपुर कालेज मैदान में टीएमसी की एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा करके आम आदमी को लूट रही है।
उन्होंने कहा कि जब लोग विरोध करते हैं तो यह सरकार हिंदू-मुसलमान दिखा देती है। दंगा लगा देती है। यह लोगों को मारने वाली सरकार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मूल्यवृद्धि पर भाजपा नेताओं से वे जवाब मांगे और उनका विरोध करें।

Exit mobile version