Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने डेफलिम्पिक्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर भारतीय दल को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18मई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में सम्पन्न हुये डेफलिम्पिक्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर भारतीय दल को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री 21 तारीख को अपने आवास पर भारतीय दल का आतिथ्य करेंगे।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “हाल में सम्पन्न हुये डेफलिम्पिक्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर भारतीय दल को बधाई! हमारे दल का हर एथलीट हमारे देशवासियों के लिये प्रेरणा है।

मैं 21 मई की सुबह अपने आवास पर पूरे दल का आथित्य करूंगा।”

Exit mobile version