Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली के बवाना में थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 17 से ज्यादा गाड़ियां

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मई। राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक आग की घटना से हडकंप मचा हुआ है। दिल्ली के नरेला और मुंडका के बाद आज दोपहर में अचानक बवाना के एक थिनर फैक्ट्री में आग लग गई है। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 17 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है, पुलिस की टीमें मौजूद हैं और भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हैं. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
फायर ब्रिगेड के ऑफिसरों की टीम लगातार घटना पर नजर बनाए हुए है. फैक्ट्री से लगातार आग की लपटें उठ रही हैं और आसमान में काले धुएं का गुबार दिख रहा है।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मुंडका इलाके की एक चार मंजिला इमारत में भयानक आग लग गई थी जिसमें जलकर 27 लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद आज बवाना की एक फैक्ट्री में भी आग लग गई है।

Exit mobile version