Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी आज श्री स्वामीनारायण मंदिर द्वारा आयोजित ‘युवा शिविर’ को करेंगे संबोधित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेलीबाग, वडोदरा में आयोजित किए जा रहे ‘युवा शिविर’ को संबोधित करेंगे। श्री स्वामीनारायण मंदिर, कुंडलधाम और श्री स्वामीनारायण मंदिर करेलीबाग, वडोदरा द्वारा इस  शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में शामिल करना है। इस शिविर का उद्देश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’, ‘आत्मानिर्भर भारत’, ‘स्वच्छ भारत’ आदि जैसी पहल के माध्यम से युवाओं को एक नए भारत के निर्माण में भागीदार बनाना भी है।

Exit mobile version