Site icon Samagra Bharat News website

27 महीने बाद आज जेल से रिहा हुए आजम खान, बेटे अदीब-अबदुल्ला के साथ शिवपाल भी रहे मौजूद

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 20मई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई जिसके बाद वे आज 27 महीने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। जेल के बाहर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। रिहा होने से पहले आजम खान से मिलने के लिए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे थे। आजम खान के दोनों बेटे अदीब और अब्दुल्ला आजम भी पिता को लेने जेल पहुंचे थे।

सुप्रीम कोर्ट से कल यानी 19 मई को जमानत मिलने के बाद शाम 5.30 बजे तक आजम खान की जेल से रिहाई के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी जेल तक नहीं पहुंच पाई थी, जिस कारण उन्हें रिहा नहीं किया गया था। सुप्रीम कोर्ट से आजम खान की रिहाई के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी 19 मई की रात ही रामपुर कोर्ट पहुंचा दी गई थी। कोर्ट के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी पहुंचने के बाद रामपुर कोर्ट ने आजम खान की रिहाई का आदेश जारी कर दिया है।

 

आजम खान के दोनों बेटे, अब्दुल्ला और अदीब, सीतापुर ज़िला के साथ समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव भी जेल में मौजूद है। वरिष्ठ नेता आजम खान का स्वागत करने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीतापुर जेल पहुंचने लगे हैं।

शिवपाल यादव ने कहा है कि सूबे की अवाम के लिए यह सुखद है कि आजम खान आज अपने चाहने वालों के बीच होंगे। उन्होंने सीतापुर जेल के लिए निकल जाने की भी जानकारी दी है और कहा है कि यूपी के क्षितिज पर नया सूरज निकल रहा है।

Exit mobile version