Site icon Samagra Bharat News website

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार के लिए व्यक्तियों एवं संगठन का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं राज्यपाल

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 20मई।  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार-2023 के लिए अर्हता प्राप्त व्यक्तियों/संगठनों के नाम प्रस्तावित करने के संबंध में पत्र प्रेषित कर सूचित किया है। पत्र में लेख है कि प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। राष्ट्रपति प्रति वर्ष 30 विशिष्ट प्रवासी भारतीयों/संगठनों को यह पुरस्कार प्रदान करते हैं। यह पुरस्कार अनिवासी भारतीयों, भारतीय मूल के निवासी या उनके संगठन भारत के अन्य देशों के साथ घनिष्ठ संबंधों को बनाने की दिशा में कार्य करने, भारत में सामाजिक एवं मानवता के कार्य करने एवं दानशीलता एवं परोपकार के कार्य करने इत्यादि के लिए दिया जाता है। उक्त सम्मान के लिए व्यक्ति व संगठन का नाम प्रस्तावित करने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है।

Exit mobile version