Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके से प्रमोद कुमार जैन व गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21मई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में प्रमोद कुमार जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर श्रीमती सपना जैन और श्री राजेश कुमार जैन उपस्थित थे।

राज्यपाल से श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की मुलाकात

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में श्री गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री मिश्रा ने राज्यपाल को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया और वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासों को गति देने की बात कही। उन्होंने बताया कि खारून और मदकूदीप पर्यावरण तीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

Exit mobile version