Site icon Samagra Bharat News website

चंडीगढ़ में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करेंगे हरियाणा कांग्रेस

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 मई। उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर की तर्ज पर अब हरियाण कांग्रेस भी चिंतन करेगी। प्रदेश कांग्रेस का चिंतन शिविर चंडीगढ़ में लगेगा। 31 मई और पहली जून को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेशभर के कांग्रेस दिग्गज जुटेंगे और भविष्य का रोडमैप तैयार करेंगे। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की नई टीम ने नयी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष चौ़ उदयभान व चारों कार्यकारी प्रधान जितेंद्र कुमार भारद्वाज, रामकिशन गुर्जर, श्रुति चौधरी व सुरेश गुप्ता ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। इससे पूर्व इन सभी ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान हरियाणा की टीम ने अपनी अगली रणनीति के बारे में बताया।

साथ ही, आश्वस्त किया कि पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ प्रदेश में काम करेगी। मुलाकात के बाद विवेक बंसल ने कहा, उदयपुर की तर्ज पर चंडीगढ़ में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से लोग त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़कों पर भी उतरेगी और सदन में भी आवाज उठाएगी। बंसल ने कहा कि चिंतन शिविर में आगे की रणनीति तय होगी।

Exit mobile version