Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21मई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से बचाव कार्य में जुटा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा. “बिहार के कई जिलों में आंधी एवं बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ है। ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है।”

Exit mobile version