Site icon Samagra Bharat News website

थॉमस कप-उबर कप विजेताओं से पीएम नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात, बेहद मजेदार रही बैठक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को थामस कप और उबर कप जीतने वाले भारतीय एथलीट्स के साथ दिल्‍ली में मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. 73 साल के बैडमिंटन के इतिहास में पहली बार भारत ने थॉमस कप पर कब्‍जा किया है. 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को भारत ने धूल चटाकर बीते सप्‍ताह यह उपलब्धि हासिल की थी. प्रधानमंत्री ने 28 मिनट की वीडियो सोशल मीडिया के माध्‍यम से शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, “अपने बैडमिंटन चैंपियंस के साथ बात की. जिन्‍होंने थॉमस कप और उबर कप के अपने अनुभवों का साझा किया. एथलीट्स ने खेल के अलग-अलग पहलुओं को ताया. भारत को आप सभी पर गर्व है.”

एचएस प्रनोय ने प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कहा, “हमारे लिए यह खुशी के पल थे क्‍योंकि 73 साल बाद हमें थॉमस कप मिला. क्‍वार्टर फाइनल मैच के दौरान हमारे ऊपर काफी प्रेशर था क्‍योंकि हमें पता था कि अगर हारे तो मेडल से वंचित रह जाएंगे. हम दृढ़ निश्‍चय के साथ गए थे कि इस बार मेडल जीतना है.”
बता दें कि थॉमस कप जीतने के तुरंत बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीट्स के साथ फोन पर बातचीत की थी. भारत लौटने पर अब उन्‍होंने दिल्‍ली में सभी से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. खेल मंत्रालय ने थॉमस कप जीतने वाले एथलीट्स को बतौर इनाम एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है.

Exit mobile version