Site icon Samagra Bharat News website

SBI ने करोड़ो ग्राहकों को दी चेतावनी, कहा- अकाउंट ब्लॉक होने का आपको भी मिला मैसेज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22मई। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में क्या आपका खाता ब्लॉक हो गया. दरअसल स्टेट बैंक ऑफ के नाम पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल पोस्ट में खाता ब्लॉक करने की बात कही जा रही है. इस बाबत PIB Fact Check ट्वीट कर जानकारी साझा की है.
पीआईबी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आपका एसबीआई अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है. आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज आया है तो उसके चक्कर में न पड़ें. पीआईबी ने इस पोस्ट को फर्जी बताया है तथा इस झांसे में न आने की सलाह दी है.

Exit mobile version