Site icon Samagra Bharat News website

पाञ्चजन्य के हीरक जयंती समारोह में दिल्ली की शान पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ डीसी प्रजापति

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23मई। पाञ्चजन्य और ऑर्गनाइजर के हीरक जयंती समारोह में अशोका होटल में मीडिया मंथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल,मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन.बीरेंन सिंह,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.प्रमोद सावंत ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मीडिया मंथन को ऑनलाइन संबोधित किया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यो के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने डॉ डीसी प्रजापति को अशोक स्तम्भ ट्राफी देकर दिल्ली की शान पुरस्कार से सम्मानित किया।

बता दें कि डॉ डी सी प्रजापति ने ने कोरोना काल में लाखों लोगों की मदद की। उन्होंने कोरोना में लाखों लोगों को होम्योपैथी दवाई का निःशुल्क वितरण कर उनकी मदद की। इतना ही नही उन्होंने 250 से ज्यादा नशामुक्ति व अनियमित खानपान पर जागरूकता बेबीनार भी आयोजित किया। इसके अलावा डॉ प्रजापति ने यमुना सफाई कार्यक्रम और एक हजार से ऊपर स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों की सेवा की है।

योगी आदित्यनाथ सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने डॉ प्रजापति द्वारा किए कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी श्री भारत भूषण व पांचजन्य के एडिटर श्री हितेश शंकर जी ने डॉ प्रजापति को 51 हजार का चेक व शाल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

Exit mobile version