Site icon Samagra Bharat News website

बीसीसीआई ने वीवीएस लक्ष्मण को सौंपी कोच पद की जिम्मेदारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25मई। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस शृंखला के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा भी करना है. आपको बता दें कि इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के लिए दो अलग-अलग टीम बनाई जाएंगी. ऐसे में बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय टीम जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया कोच राहुल द्रविड़ के साथ इंग्लैंड दौरे के पर रवाना होगी. ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे पर टीम के साथ जाएंगे. लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए के प्रमुख भी हैं.

बता दें कि आयरलैंड का दौरा 26 जून से शुरू होगा, जबकि 1 जुलाई से भारत की एक टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच खेलेगी, जिसके चलते बीसीसीआई को यह कदम उठाना पड़ा है. इससे पहले भी एक ही वक्त पर भारत की 2 टीमें अलग-अलग देशों के खिलाफ खेल चुकी है, जिसमें दो कोच नियुक्त किए गए थे.

बाते साल भारत की टीम इंग्लैंड दौरे पर थी. ऐसे में एनसीए के तत्कालीन प्रमुख राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे पर भेजा गया था, जहां भारत ने सीमित ओवरों की सीरीज खेली थी.

 

Exit mobile version