Site icon Samagra Bharat News website

सीएम केजरीवाल ने 150 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, 3 दिन कर सकेंगे मुफ्त सफर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25मई। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईपी डिपो से 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी उपस्थित रहे।
वहीं, हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी एक बस में सवार हुए। दोनों ने राजघाट डिपो तक इस बस में यात्रा की। दोनों नेता राजघाट डिपो पर इस बस की यात्रा से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। बता दें कि तीन दिन तक जनता के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई है।

Exit mobile version