Site icon Samagra Bharat News website

सपा और आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर जयंत चौधरी जाएंगे राज्‍यसभा, डिंपल यादव का कटा पत्‍ता

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 26मई। यूपी में 11 राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने एक प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है। पहले खबरें थी कि समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव राज्यसभा जा सकती हैं लेकिन अब बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को सपा राज्यसभा भेजेगी। बता दें कि जयंत चौधरी सपा और आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा भेजे जाएंगे।
समाजवादी पार्टी ने इस बात की घोषणा अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया। पार्टी ने लिखा- जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से राज्यसभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम चेहरे के लिए सपा नेता जावेद अली और कपिल सिब्बल के नाम पर मोहर लगाई थी।

Exit mobile version