Site icon Samagra Bharat News website

कश्मीर: आतंकियों की कायराना हरकत, टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26मई। जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है। कश्मीर के बडगाम में बुधवार को आतंकियों ने टीवी एक्ट्रेस को गोलियों से भून दिया। हमले में महिला का 10 साल का भतीजा भी घायल हो गया है।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अभिनेत्री अमरीन और उनके 10 वर्षीय भतीजे पर हिशरू चदूरा में उनके आवास के बाहर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां अमरीन ने दम तोड़ दिया। जबकि दस साल के भतीजे के हाथ पर गोली लगी है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना करीब शाम को 7 बजकर 55 मिनट की बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया,”आतंकवादियों ने एक महिला अमरीन भट निवासी हुशरू चदूरा पर उनके घर पर गोलीबारी की। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका 10 वर्षीय भतीजा जो भी था घर पर उनके हाथ में गोली लगी है।”

Exit mobile version