Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल बनें विनय कुमार सक्सेना, न्यायाधीश विपिन सांघी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26मई। विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यहां राज निवास में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की। 64 वर्षिय विनय सक्सेना को दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली से सांसद एवं विधायक और शहर की सरकार के शीर्ष नौकरशाह समारोह में शामिल हुए। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष रहे सक्सेना को 23 मई को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था।

विनय कुमार सक्सेना कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और उनके पास पायलट का लाइसेंस भी हैं उन्हें मार्च 2021 में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर समारोहों के आयोजन के लिए बनाई गई राष्ट्रीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था। उन्हें नवंबर 2020 में, 2021 के लिए पद्म पुरस्कार चयन पैनल के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। एलजी नियुक्त होने से पहले वह खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष थे

Exit mobile version