Site icon Samagra Bharat News website

कोविड-19 अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,710 नए मामले, अब तक 192.97 करोड़ लोगों का हुआ टीकाकरण

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27मई। देश में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 2,710 नए मामले सामने आए है और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 192.97 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 15,814 है। सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 2,296 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,26,07,177 है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.58 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.52 प्रतिशत है।अब तक 84.88 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,65,840 जांच की गई।

 

Exit mobile version