Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भीषण आग, अफरातफरी के बीच दमकल टीम ने आग पर काबू पाया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27मई। दिल्ली के मशहूर सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की इस घटना में अस्पताल के किसी स्टाफ या मरीजों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

फायर ब्रिगेड ने जानकारी दी कि सफदरजंग अस्पताल में आग एक इनवर्टर की वजह से लगी. इनवर्टर में लगी आग फैल गई. दिल्ली अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी कि अब आग पर काबू पा लिया गया है।

शुक्रवार सुबह पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर के पास ईस्ट गुरु अंगद नगर के मक्कड़ अस्पताल में भी आग लग गई. मक्कड़ अस्पताल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. मौके पर तुरंत फायर की 4 गाड़ियां पहुंची और जिन्होंने आग पर काबू पा लिया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Exit mobile version