Site icon Samagra Bharat News website

खबरों को तथ्यों पर आधारित होना चाहिए- वी के सिंह

समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 31मई। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने कहा कि पत्रकारिता पर विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए खबरों को तथ्यों पर आधारित होना चाहिए।

मंत्री ने सोमवार को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि देश पत्रकारों के सार्थक प्रयासों से विकसित होगा। चूंकि मीडिया सोच में बदलाव ला सकता है तो प्रेस पर सही दिशा में तथ्यों केा पेश करने की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि प्रेस पर हिंदी भाषा का प्रचार करने की जिम्मेदारी है, जिसका महाभारत जैसा समृद्ध साहित्य है।

Exit mobile version