Site icon Samagra Bharat News website

राजेश गेरा बनें राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक, किम्बुओंग किपजेन पीईएसबी के सचिव नियुक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1जून। वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेश गेरा को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के मंगलवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी।
गेरा वर्तमान में एनआईसी के उप महानिदेशक हैं।
आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एनआईसी के महानिदेशक के रूप में वैज्ञानिक (जी) गेरा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एनआईसी की स्थापना वर्ष 1976 में की गई थी। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों को प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान प्रदान करना है।
कार्मिक मंत्रालय ने एक अन्य आदेश में कहा कि किंबुओंग किपजेन को सेवानिवृत्ति के बाद एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) का सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 28 अगस्त, 2023 या अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Exit mobile version