Site icon Samagra Bharat News website

बीजेपी में शामिल हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, बोले- मोदी जी का सिपाही बनकर काम करूंगा

समग्र समाचार सेवा
गांधीनगर, 3जून। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गांधीनगर स्थित बीजेपी मुख्यालय में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस दौरान पाटीदार आंदोलन में उनके साथी रहे कई नेता और उनके समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो गए.

भाजपाई होने से तुरंत पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट भी किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो छोटा सिपाही बनकर काम करेंगे. आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने बीते महीने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

हार्दिक ने गुरुवार सुबह अपने ट्वीट में लिखा, ‘राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा.’

हार्दिक ने ये भी कहा, ‘मैंने पद के लालच में कहीं भी किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी. कांग्रेस को भी मैंने काम मांगते हुए छोड़ा और BJP में भी मैं काम करने के उद्देश्य से जुड़ रहा हूं. स्थान बनाने की चिंता कमजोर लोग करते हैं. मजबूत लोग कभी भी स्थान की चिंता नहीं करते हैं.’

Exit mobile version