Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने शेयर किया एक लेख, राष्ट्र का निर्माण करने वाले महान लोगों को भारत द्वारा याद करने का वर्णन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2जून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नमो ऐप के विकास यात्रा खंड का एक लेख साझा किया है जिसमें इस बात की झलक दी गई है कि हमारे राष्ट्र का निर्माण करने वाले महान लोगों को भारत किस प्रकार याद कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

“इस साल हम आजादी का अमृत महोत्सव को अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के अवसर के रूप में मना रहे हैं। नमो ऐप के विकास यात्रा खंड पर यह लेख आपको एक झलक देता है कि हमारे राष्ट्र का निर्माण करने वाले महान लोगों को भारत किस प्रकार याद कर रहा है।

#सांस्कृतिक संरक्षण के 8 वर्ष” प्रधानमंत्री ने भारत की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार के काम पर प्रकाश डालते हुए MyGov द्वारा एक ट्वीट थ्रेड भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

“हमें अपनी गौरवशाली संस्कृति पर बहुत गर्व है और हम इसके संरक्षण के साथ-साथ उत्सव के लिए काम करने का अवसर पाकर विनम्र हैं। #सांस्कृतिक संरक्षण के 8 वर्ष”

Exit mobile version