Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, कई कांग्रेसी नेता भी हुए कोविड पॉजिटिव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2जून। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को हल्का बुखार आया और जब उनका कोविड टेस्ट किया गया तो वो कोरोना से संक्रमित पाई गईं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी है। रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा है कि सोनिया गांधी ने पिछले दिनों कई बैठकें की थी, वे जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित मिले हैं। सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद उनका कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है

सुरजेवाला ने बताया है कि सोनिया गांधी ने फिलहाल खुद को आइसोलेट कर लिया है और उनका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रही हैं। इसके साथ ही सुरजेवाला ने यह उम्मीद भी जताई है कि नेशनल हेराल्ड केस में 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया है, हो सकता है वो पूछताछ से पहले ठीक हो जाएं। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी के दो-तीन दिन में ठीक हो जाने की उम्मीद है।

Exit mobile version