Site icon Samagra Bharat News website

प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से साबधानी बरतनें के लिए की अपील

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3जून। सोनिया गांधी के कल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आज प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और संपर्क में आए लोगों से सावधान रहने की अपील भी की। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि कोरोना के हल्के लक्षणों के साथ मेरा COVID-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें। बता दें कि गांधी कल ही लखनऊ से दिल्ली लौटी हैं। प्रियंका दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थीं और लौटने के बाद कोरोना संक्रमित हो गई हैं

 

Exit mobile version