Site icon Samagra Bharat News website

स्व सहाय एक महान स्वतंत्रता सेनानी,एक प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थे-राजीव रंजन

समग्र समाचार सेवा
पटना, 4जून। महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कायस्थ रत्न कृष्ण बल्लभ सहाय की पुण्यतिथि पर जीकेसी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने स्व सहाय को एक महान स्वतंत्रता सेनानी,एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता बताया।

श्री प्रसाद ने उनके द्वारा लिए गए निर्णयों जैसे ज़मींदारी उन्मूलन समेत अनेक यादगार फ़ैसलों की चर्चा करते हुए उन्हें इतिहास पुरुष की संज्ञा दी।

इस अवसर पर श्री दीपक अभिषेक,राजेश सिन्हा संजू,मनोज कुमार सिन्हा,वंदना सिन्हा,नीलेश रंजन,धनंजय प्रसाद,आलोक कुमार,शैलेश कुमार,बलिराम जी,कुमार आर्यन ,पीयूष श्रीवास्तव,प्रसून श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित पदाधिकारिओँ ने स्व सहाय की तस्वीर परमाल्यार्पण किया।

Exit mobile version